समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
भारतीय पशुपालक संघ एवं राजर्षि राजित फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व विधायक स्व.राजित प्रसाद यादव की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी ने संबोधित करते हुए स्व.राजित यादव जी के सामाजिक, आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को स्मरण किया एवं युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने गोष्ठी को ऑनलाइन संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शशि यादव ने विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को राजर्षि राजित सम्मान से सम्मानित किया।
भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ.संध्या यादव एवं आभार डॉ.भारत भूषण यादव ने व्यक्त किया। स्वागत गीत आचार्या संविदा आचार्य वेद एवं संचालन दिनेश यादव गायक ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिज्ञों,समाजसेवियों एवं महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती शशि यादव, मनोज यादव कोनिया, डॉ.जयशंकर जय, डॉ0 हर्ष यादव ,रामअनुज यादव ,घनश्याम मास्टर आर.डी.यादव डॉ.प्रशांत कुमार की भागीदारी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



