तीसरी पुण्य तिथि पर याद की गई पूर्व मुखिया मनोरमा देवी

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव में शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने मेरा पतौना पंचायत के लोकप्रिय मुखिया मनोरमा देवी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव में मेरा पतौना पंचायत के पूर्व मुखिया मनोरमा देवी की तीसरी पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान वर्तमान मुखिया विजय यादव तथा रिंकू देवी ने मनोरमा देवी के तस्वीर के आगे दीप जलाकर पूजा अर्चना किया। वही मौजूद लोगो ने पूर्व मुखिया की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित किया। मौके पर श्यामबहादुर यादव, अनिल यादव, ज्वाला यादव, रामबरन यादव, कन्हाई दास, बबलू सिंह, सुमन कुमार, पूजन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव निवासी विजय यादव की पत्नी मनोरमा देवी ने अपने जीवन की राजनीतिक सफर में लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में ही मुखिया पद के लिए वर्ष 2016 की पंचायती चुनाव के दौरान नामांकन कराई थी। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पंकज शर्मा को कड़ी टक्कर देते हुए 97 मतों से विजय प्राप्त की थी। वही दूसरी बार भी वर्ष 2021 में पंचायती चुनाव के दौरान मुखिया पद के लिए नामांकन कराई थी। उस दौरान भी उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पंकज शर्मा 95 मतों से विजयी हुई थी। लेकिन 6 मार्च 2022 को अचानक बीमारी के कारण वह स्वर्ग सिधार गयी। उस समय पूरे पंचायत में शोक की लहर छा गयी थी। सभी पंचायत वासियों ने अपनी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी थी। इस प्रकार उन्हें नही रहने से कुछ दिनों तक पंचायत में मुखिया का पद खाली रहा। लेकिन पुनः वर्ष 2023 के मई महीने में उपचुनाव कराई गई। जिसके दौरान मनोरमा देवी के पति विजय यादव ने मुखिया पद के लिए नामांकन कराया। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनुराग शर्मा को 525 मतों से हराकर विजयी हुए। जो आज तक अपने पद पर बने है।

Leave a Reply