google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों की समस्या को समाधान करने निकलेंगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक और राजनीतिक यात्रा निकालने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा खत्म होने के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कृषि कल्याण यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद वे बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही सिन्हा ने कृषि विभाग का पदभार संभाला है। हाल ही में नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया था। विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग लेकर उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद उनकी आगामी यात्रा का कार्यक्रम और औपचारिक नाम घोषित किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि इस यात्रा के जरिए वे किसानों से उनकी कर्मभूमि में जाकर मिलेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर विभाग की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। साथ ही किसानों को भौतिक, डिजिटल और सामाजिक आधारभूत संरचना प्रदान कर एकीकृत विकास सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका अहम है। वे न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि ग्रामीण विकास में भी योगदान देते हैं। बिहार में लगभग 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग छोटे और सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं। सिन्हा ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे समाज के 80 फीसदी कृषि आधारित परिवारों की सेवा का अवसर मिला है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल में सीएम नीतीश कुमार भी यात्रा निकाल चुके हैं। बीते 20 फरवरी को पटना में उनकी प्रगति यात्रा का समापन हुआ था। इसके तहत उन्होंने राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा किया और वहां जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने विभिन्न जिलों से जुड़ीं कई अहम घोषणाएं भी कीं, जिन्हें बाद में नीतीश कैबिनेट से मंजूरी दिलाई गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)