*मानवता व बालिका शिक्षा की जलाई ज्योति।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ क्षेत्र के सिंहापुर निवासी पूर्व वरिष्ठ अधिकारी चंद्रमा सिंह उम्र 84 वर्ष का देर सोमवार को अस्पताल में निधन हो गया।
बाबू चंद्रमा सिंह भदोही कलेक्ट्रेट से 15 वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए थे। दो भाइयों में बड़े थे।इनके दो पुत्र नागेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह व योगेंद्र उर्फ बबलू सिंह है। एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे।जिनका उपचार सुधा सर्जिकल अस्पताल भोजूबीर में चल रहा था।जहां सोमवार को देर शाम अंतिम सांस लिया।
इनके छोटे भाई रिटायर्ड पेशकार वाराणसी कोर्ट मंगला सिंह के अनुसार बड़े भाई मिलनसार व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे।एक बालिका इंटर कालेज की स्थापना भी किया। निधन की सूचना पर परिवार शोक में डूब गया।भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए।
बाबू चंद्रमा सिंह की डेड बॉडी घर आने पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ।यात्रा में जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक,पत्रकार,वकील , चिकित्सक सहित क्षेत्रीय सम्भ्रांतजन, रिश्तेदार शामिल रहे। व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने व्यवसायियों की ओर से पुष्पहार संग गुलाब की पंखुड़ी की वर्षा कर अंतिम विदाई दी। हरहुआ चौराहा व बाजार में सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल रहे।
मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र योगेंद्र सिंह’बबलू’ ने दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



