विभिन्न श्रेणी के मामले सुलह–समझौते के आधार पर होंगे निस्तारित
गौतम बुद्ध नगर, 02 दिसंबर 2025 । उत्त्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पूर्णकालिक सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय स्तर और तहसील स्तर दोनों स्थानों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सहज और सरल रूप से किया जा सके।

🔹 लोक अदालत में निस्तारित होने वाली प्रमुख श्रेणियां:
- आपराधिक शमनीय वाद
- पारिवारिक विवाद
- मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से संबंधित वाद
- बिजली एवं जल आपूर्ति संबंधी मामले
- धारा 138 एन.आई. एक्ट से जुड़े चेक बाउंस मामले
- भू-राजस्व वाद
- सेवा संबंधी मामले
- प्री-लिटीगेशन केस एवं सुलह योग्य अन्य विवाद
चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मामलों में जहाँ पक्षकार आपसी समझौते के लिए तैयार हों, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा होने से न केवल समय की बचत होती है बल्कि पक्षकारों को आर्थिक राहत भी मिलती है।
📌 सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर द्वारा प्रदत्त।
LokAdalat #LegalAwareness #GautamBuddhNagar #Noida #CourtUpdate #JusticeForAll #UPNews #BreakingNews #SamajJagran #LawAndOrder #NationalLokAdalat #LegalHelp #IndiaJusticeSystem
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



