समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग द्वारा ‘अटल वयो अभ्युदय योजना ‘के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन ‘जन कल्याण समिति बेलवरिया ,मुर्दहाबाजार ,हरहुआ,वाराणसी के सौजन्य से शुभारम्भ किया गया।
संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल ,महामन्त्री यादवेंद्र सिंह के अनुसार कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से सक्रिय रखने हेतु उत्पादक बृद्धावस्था गतिविधियां एवम आयुष विभाग (योग हेतु) ब्रह्मकुमारी संस्था आध्यात्मिक ध्यान सहित अन्य बिंदुओं को लेकर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश सिंह अधीक्षक बृद्धजन आवास सारनाथ,अनिल चौरसिया छात्रावास अधीक्षक आशापुर ,काशी विद्यापीठ एवम बृद्धजन आवास में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



