न्यूरो भारत कानक्लेव 28-29 को काशी में

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। वाराणसी न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा 28-29 मार्च 2026 को होटल ताज गंगेज, नदेसर मे दूसरे न्यूरो भारत कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया है। आयोजन का नेतृत्व न्यूरो सिटी एवं हेल्थ सिटी के डायरेक्टर व ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह, शौर्य न्यूरोलॉजी सेंटर एवं अग्रिम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अविनाश चंद्र सिंह तथा ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सुनील सिंह कर रहे हैं। न्यूरोसाइंस मे ‘चुनौतिया’ जटिलताएं विषय पर आधारित इस कॉन्क्लेव में देशभर से 500 से अधिक न्यूरोलॉजिस्ट व न्यूरोसर्जन तथा 50 से अधिक राष्ट्रीय वक्ता भाग लेंगे।


सम्मेलन में व्याख्यान, पैनल चर्चा व इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से नवीन शोध व उपचार पद्धतियो पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस और न्यूरोवैस्कुलर अल्ट्रासाउंड पर विशेष कार्यशालाए आयोजित होंगी जिससे चिकित्सकों व छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। आयोजकों चर्चा व इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से नवीन शोध व उपचार पद्धतियो पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस और न्यूरोवैस्कुलर अल्ट्रासाउंड पर विशेष कार्यशालाए भी आयोजित होंगी, जिससे चिकित्सकों व छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न्यूरोलॉजिकल विज्ञान में ज्ञानवर्धन और पेशेवर विकास का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)