google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में चार जख्मी

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि दिनारा रोहतास

रोहतास जिला स्थित दिनारा थाना क्षेत्र के जमरोढ़ गांव में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। जख्मी लोगों में जमरोढ़ गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र सौरभ कुमार सिंह, रजनीश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह, अरुण सिंह उर्फ झुना सिंह की पुत्री स्मिता सिंह व सौरभ कुमार सिंह की भगिनी आर्या कुमारी बताई जाती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले पक्ष के घर छापेमारी कर एक बंदूक, 12 बोर के छह कारतूस व पांच खोखा बरामद किया है, जबकि पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही घर के लोग फरार हो गए। घटना को लेकर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विनय कुमार के अनुसार पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। आरोपितों में जमरोढ़ निवासी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ पीनू सिंह, मंगरु साह व प्रशांत कुमार सिंह की पत्नी रिंकू देवी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)