दैनिक समाज जागरण ददन सोनी अकोढ़ी गोला रोहतास
रोहतास पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर अकोढ़ी गोला थाना की पुलिस ने वृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के बगेन मंदिर के समीप से एक बीएमडब्ल्यू कार से एक देशी राइफल,दो कांटा, छः जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पिता स्वर्गीय बलिराज सिंह ग्राम जयनगर थाना अकोढ़ी गोला, नितेश शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा ग्राम जयरामनगर थाना मस्तूरी,जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध कांड संख्या 157/24 धारा 25 (1-b)a 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर पुलिस हिरासत में जेल भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



