google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में नि: शुल्क डांडिया कार्यशाला 03 अक्टूबर से

नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए 7004072782 पर कर सकते हैं संपर्क

मनोज कुमार
ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण हजारीबाग

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित सिटी कैंपस में छः दिवसीय निःशुल्क डांडिया कार्यशाला का आयोजन 03 अक्टूबर से किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि दूर्गापूजा के मौके पर डांडिया देश भर में खेला जाता है और यह खेल बेहद लोकप्रिय भी है। ऐसे में नि: शुल्क कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को डांडिया के बारीकियों को समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर से हर शाम 5:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक कार्यशाला चलेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की पीएफए की प्राध्यापिका कुमारी सीमा के द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण पाने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ गोविंद ने आगे बताया कि दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास करना है। ऐसा माना जाता है कि नृत्य भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से लोगों को अद्भुत और ऊर्जावान बनाता है। वहीं कुमारी सीमा ने बताया कि बीते वर्ष भी आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से नि: शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को प्रशिक्षित किया गया था। बताते चलें कि इस नि: शुल्क कार्यशाला में छात्र-छात्राएं, महिलाष-पुरूष सभी इच्छुक लोग शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण के लिए मटवारी स्थित सिटी कैंपस से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं या विस्तृत जानकारी के 9122987759 या 7004072782 पर संपर्क कर सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)