सैकड़ो वनाधिकार के किसान निःशुल्क बीज वितरण से हुए लाभान्वित
उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन पाली विकाश खंड के ग्राम पंचायत मालाचुआ में उपसंचालक कृषि उमरिया संग्राम सिंह मरावी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी शांति सिंह के द्वारा आज पाली जनपद पंचायत के ग्राम मालचूआ,ग्राम पंचायत ओढेरा तथा हथपुरा में वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को अरहर बीज किस्म पूसा -16 मिनिकिट निःशुल्क वितरण किया गया। शासन द्वारा वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को अरहर फसल की खेती करने के साथ साथ अन्य उपज खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे वनभूमि में काबिज वनाधिकार पट्टाधारी किसान अच्छी फसल तैयार करके मुनाफा कमा सकें। उमरिया कृषि विभाग लगातार मध्यप्रदेश सरकार की किसानो के लिए दे रहे जनकल्याणकारी योजनाओं हर किसान तक पहुचाने के लिए प्रत्येक किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ रहा है आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य धूप सिंह मालाचुआ सरपंच मोहन बैगा अर्चना सिंह प्रीति सिंह देवलाल सिंह शुनील सिंह सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



