राजेश तिवारी
अयोध्या।
विकास खण्ड हैरिग्टनगंज के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उप कृषि निदेशक अयोध्या एवं ब्लाक प्रमुख अंकुरसेन यादव के द्वारा किसानों को मिलेट्स में ज्वार बाजरा रागी एवं दलहन में उर्द, मूंग, अरहर तथा तिलहन में तिल का बीज निःशुल्क वितरित किया गया। किसानों को मिलेट्स की खेती के बारे में उप कृषि निदेशक के द्वारा विस्तार से किसानों को बताया गया मिलेट्स की उपयोगिता रागी, ज्वार, बाजरा की खेती के बारे विस्तार से कृषकों को बताया गया तथा किसानों को मिलेट्स सम्बन्धी साहित्य का भी वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में एडीओ एजी राम सुभाष, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी उमा शंकर यादव, प्राविधिक सहायक छोटेलाल मौर्य, एटीएम सुरेश पाण्डेय एवं एटीएम अमित कुमार यादव कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश कुमार सिंह के साथ-साथ किसानों में दिनेश त्रिपाठी, माताबदल सिंह, अमर बहादुर, राम प्रसाद मौर्य, शिवप्रसाद, दूधनाथ कनौजिया, साहबदीन कनौजिया सहित दर्जनों किसानों ने मिनीकिट प्राप्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



