google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर से स्कूल के लिए निकला दो बच्चा अबतक लापता, परिजनों के बीच माहौल गमगीन, थाना में पहुंचा मामला

सिकटी।

सिकटी प्रखंड के सिकटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत खोरागाछ पंचायत के नवटोली खोरागाछ गांव के वार्ड नम्बर- 07 के सुमन कुमार मंडल , उम्र 12 वर्ष , पिता/माता- बिरेन्द्र मंडल,किरण देवी, दादा- कमलेश्वर मंडल और प्रियांशु कुमार मंडल ,उम्र 11 वर्ष ,पिता/माता- प्रमोद मंडल, फूलवंती देवी ,दादा-सम्पत लाल मंडल दोनो बच्चे साईकिल लेकर दिनांक 13/07/2024 को सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास घर से स्कूल के लिए निकला जो अबतक लापता है , इन दोनो बच्चे के घरवाले बहुत खोजबीन किया लेकिन अबतक कुछ भी पता नही चल सका , हलांकि इन दोनो बच्चे के घरवालों ने जानकारी देते हुए बताया की ये दोनो बच्चो के लापता होने की खबर सिकटी थाना मे भी सनहा दर्ज करा दी गयी है ।

विस्तृत जानकारी देते हुए उनके परिजनों ने बताया की दिनांक 13 तारीख को दोने बच्चे स्कूल के लिए घर से निकला उसके बाद खोजबीन के दौरान यह जानकारी मिला की दोनो बच्चे डिठोरा मे एक किसी परिजन के यहां खाना खाया उसके बाद वहा से निकल कर फुटानी चौक पर साइकिल बेचा फिर वहा से लापता होने के बाद उन दोनो बच्चों का अबतक और कोई जानकारी नही मिला है , उनके परिजनों ने ये भी बताया पंजाब, हरियाणा से फोन करके यह जानकारी दिया की दोनो बच्चों को यहा देखा गया है और इन दोनो बच्चों को कटिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ा दिया गया है , लेकिन अबतक बच्चे घर नही पहुंचा है जिससे उन दोनो के बच्चे का परिजन बहुत ही परेशान और विचलित है , जिस किसी को ये दोनो बच्चे कही पर भी दिखे तो इस नम्बर 8146314710, 7544055429,9360896674,6206224523,8809018414 पर सूचित करने की अपील किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)