google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“फ्रेंडशिप डे” पर लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,व लियो क्लब बिलासपुर कैपिटल द्वारा नि:शुल्क शुगर जांच बीपी व वजन, बीएमआई जांच,, 361 लोगों ने लिया लाभ



समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर। “फ्रेंडशिप डे” के उपलक्ष में लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,व लियो क्लब बिलासपुर कैपिटल के संयुक्त तत्वाधान में 6 अगस्त 2023 को सुबह 5:30 से 7:30 तक कंपनी गार्डन में पहुंचे इच्छुक व जरूरतमंद लोगों का निशुल्क बीपी, शुगर टेस्ट व बीएमआई टेस्ट आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. लव श्रीवास्तव के द्वारा निशुल्क शुगर जांच बीपी व वजन और नरेंद्र साहू ने बीएमआई जांच किया। इस कैंप में लगभग 361 लोगों ने लाभ लिया। “फ्रेंडशिप डे” के उपलक्ष में डॉ. लव श्रीवास्तव ने वहां मौजूद सभी सम्मानित लोगों को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया। सफल कार्यक्रम करने के लिए प्रोग्राम डायरेक्टर लायन डॉ. लव श्रीवास्तव को क्लब की तरफ से छाता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव, क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. आर. के. यादव, लायन डॉ. लव श्रीवास्तव व उनकी टीम, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन उत्तम उपाध्याय ने हेल्थ कैंप में अपनी सक्रिय भागीदारीता दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)