मालाचुआ सेक्टर बैठक संपन्न
उमरिया–From Gramodaya to Abhyudaya Yojana, the last personबीते दिवस ग्राम पंचायत भवन मालाचुआ में किया गया। बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी ग्रामोदय से अभ्युदय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है । बैठक में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला ने पहले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के माध्यम से जन परिषद के नेटवर्क का उपयोग कर प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजनाओं की जानकारी और पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का रखा गया है।
आगे आपने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर ग्रामोत्सव, चौपाल, जनरैली एवं श्रमदान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, शिक्षा, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जन जागरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन व्दारा समाज के कल्याण की योजनाओं को लगातार प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कृत संकल्पित है फिर भी आम लोगों तक योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंचने से योजनाये मूर्त रूप नहीं ले पा रही है , जन अभियान परिषद इस कड़ी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचा कर शत प्रतिशत लोगों तक वांछित योजनाओं को पहुंचाने का अथक प्रयास कर रही हैं और इस मुकाम को हासिल करना हमारा संकल्प है।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती पुष्पा टेकाम, नवांकुर संस्था वैशाली फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, परामर्शदाता कौशलेश कुमार सिंह सहित प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था के सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में परामर्शदाता कौशलेश कुमार सूर्यवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



