google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजेन्द्रेश्वरी देवी मंदिर स्थापना दिवस पर विशेष पूजा का किया आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नवीनगर (बिहार) 12 जून 2024 बुधवार को नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत के ग्राम कांडी स्थित गजेन्द्रेश्वरी देवी मंदिर का स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष आरती एवम पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान सेवक गजेन्द्र कुमार सिंह अपने धर्मपत्नी अर्पणा कुमारी के साथ विद्वान पंडित राजेन्द्र दुबे के सानिध्य मे मंदिर का राग भोग की व्यवस्था कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। मौके पर उपस्थित भक्तों ने बताया कि मां देवी का यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। जिसका जिर्णोद्धार कर बिते वर्ष आकर्षक रूप दिया गया था । एक वर्ष पूर्व 12 जुन 2023 को इस मंदिर का निर्माण कर मां देवी पिंड की स्थापना की गई है।जिसको लेकर बुधवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पंडित राजेन्द्र दुबे ने कहा कि मां देवी की आराधना के साथ मां भगवती की स्तुति से ग्राम वासियों के साथ साथ क्षेत्र के लोग को भी धर्म कर्म पर जागरूकता आएगी। मंदिर में पूजा अर्चना करा रहे पंडित राजेन्द्र दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधी पुर्वक पूजा को सम्पन्न कराया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)