दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जून 2024नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव मे छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के मामले मे एक आरोपी को थानाध्यक्ष सिमरन राज एवम सशस्त्र बल द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त औरंगाबाद जिला के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव का निवासी छोटू अंसारी है। मामले में बड़ेम ओपी थानाध्यक्ष सिमरन राज द्वारा बताया गया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट से संबंधीत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



