*विवेक कुमार समाज जागरण संवाददाता*
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के साइन बिहार कॉलोनी बीसीसी हाइट्स कट के आस पास उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव एक पेड़ में गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला मोहनलालगंज पुलिस के अनुसार मंगलवार करीब 1 25 बजे पीआरबी के माध्यम से उनको घटना की जानकारी हुई पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मामले की छानबीन में जुट गई अज्ञात मृतक के पास से कोई आईडी व मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ पर केशव लाल श्री लाल धर गिरी पिता जी गुदा हुआ है जिससे जल्द ही अज्ञात की पहचान में सहायता मिलने की संभावना है मोहनलालगंज कोतवाल के अनुसार आस पास के थानों सहित तमाम ग्रामवासियों व अन्य माध्यमों से अज्ञात की जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



