वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम घूस मांगने की शिकायत की छानबीन की। मंगलवार दो दिसंबर 2025 को राजस्व कर्मचारी को 2.50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। अंचल अधिकारी सदर किशनगंज का पक्ष भी पर वायरल हो रहा था। इसके बावजूद राजस्व कर्मचारी सतर्क नहीं हुआ।
*खबर का विवरण:*
एक घूसखोर कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी ने निगरानी विभाग से यह शिकायत किया था कि जमीन परिमार्जन एवं रेंट फिक्सेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान के द्वारा घूस मांगा जा रहा है। यह राशि 2 लाख 50 हजार रुपये थी ।
इस संदर्भ की शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम के द्वारा मामले की जांच की गई और मामला सत्य पाए जाने के बाद मंगलवार को जाल बिछाकर प्रखंड कार्यालय सदर के निकट स्थित अभिषेक होटल में ओवेस अंसारी ने 2 लाख 50 हजार रुपये पॉलिथीन में भरकर राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को दिया।
मौके पर राजस्व कर्मचारियों ने निगरानी विभाग के जवानों को देखकर रुपये का थैला फेंककर भागने लगा । निगरानी विभाग ने उसे दबोच लिया और उसके हाथ को पानी में धुलवाया। पानी का कलर लाल हो गया। निगरानी के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि वादी ओवेस अंसारी ने परिमार्जन एवं एक अन्य काम के लिए अंचल अधिकारी को आवेदन दिया था।

उन्होंने राजस्व कर्मचारी के पास आवेदक को भेजा गया, जहां राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने घूस की मांग की। सौदा 2 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ। मंगलवार को सात सदस्यीय टीम के द्वारा कारवाई करते हुए रंगे हाथों घूसखोर को गिरफ्तार किया गया है।
राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद घूसखोर कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।वही निगरानी विभाग की टीम घूसखोर कर्मचारी को पटना ले जाने की तैयारी में है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



