*नोएडा।** गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर पूर्ण बंदी के दौरान आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी विभाग एवं थाना सेक्टर-39 पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब और बीयर ले जा रहे एक व्यक्ति को वाहन समेत गिरफ्तार किया।

जिला आबकारी अधिकारी **सुबोध कुमार** के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सेक्टर-104 स्थित स्टर्लिंग मॉल के पास महर्षि आश्रम के गेट नंबर-1 के नजदीक एक सफेद रंग की होंडा कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान **अजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय टेक नारायण सिंह** के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 180 एमएल और 375 एमएल की बोतलें/पौवे बरामद किए गए। विभाग के अनुसार अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा **16.755 बल्क लीटर** थी।
इसके अलावा वाहन से विभिन्न ब्रांडों की बीयर के कुल **46 बल्क लीटर** बरामद होने की जानकारी दी गई है। इस प्रकार अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कुल मात्रा **62.755 बल्क लीटर** बताई गई है। बरामद शराब और बीयर पर *For Sale in Uttar Pradesh* अंकित होना बताया गया है।
कार का पंजीकरण नंबर **DL 12 CK 0413** बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-39 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



