google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को मिला स्वच्छता सम्मान 2026

*नोएडा।** गांधी जयंती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा में नव युवा ऊर्जा संस्था द्वारा स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए **जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था** को *उत्कृष्ट स्वच्छता सम्मान 2026* से सम्मानित किया गया।



संस्था को यह सम्मान कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल **सैमसंग इंडिया के EHS हेड श्री प्रवीण प्रकाश पांडेय** द्वारा प्रदान किया गया।



इस अवसर पर संस्था के सदस्य गोपाल गुप्ता ने बताया कि जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था पिछले छह वर्षों से गौसेवा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

सम्मान प्राप्त होने पर संस्था के सदस्यों ने इसे सामाजिक कार्यों के प्रति और अधिक जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक **दीपांशु शर्मा** सहित गोपाल गुप्ता, आर्यन शुक्ला, हैप्पी पंडित, राहुल भारद्वाज, मनीष पांडेय, मनीष राणा, हर्ष नम्बरदार, तुषार गुप्ता, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)