सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ खुलासा …
कनूनगो, बन्दोबस्त कार्यालय, जिला पूर्वी चम्पारण में स्थानांतरण के बाद फिर अंचल कार्यालय किशनगंज में हैं पदस्थापित …
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
23 मार्च। किशनगंज प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय में वर्ष 2020 से गंगाराम टुडू नौकरी कर रहे हैं। वहीं एक ही अंचल में कोई भी सरकारी सेवक तीन वर्ष से अधिक समय सेवा में नहीं रह सकता। इस कानून की काट है, चंद महीनों के लिए ट्रांसफर करा लीजिए। यह जानकारी उन अधिकारियों ने दी जिनका ट्रांसफर तीन वर्ष के बाद कर दिया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक किशनगंज अंचल में राजस्व अधिकारी और राजस्व निरीक्षक के पद पर गंगा राम टुडू पिछले पांच वर्षों से सेवारत हैं। पहले राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बाद में राजस्व अधिकारी के पद पदोन्नति हो गई। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दी गई कि श्री टुड्डू की पदोन्नति किशनगंज में अंचल में रहते हुए राजस्व अधिकारी सह- कनूनगो, बन्दोबस्त कार्यालय, जिला-पूर्वी चम्पारण में किया गया ।पुनः इनका स्थानांतरण किशनगंज में कर दिया गया है।
आम आवाम की शिकायत:
दर्जनों रैयत की शिकायत है कि श्री टुड्डू के कार्यालय में उनके आवेदन लंबित हैं। निराकरण नहीं हो रहा है। काफी परेशानी हो रही है। उक्त राजस्व अधिकारी एक ही जिला में पिछले पांच वर्षों से एक ही अंचल में कार्यरत रहना इसका मुख्य कारण है। इनका यहां से दूसरे अंचल में स्थानांतरण किया जाए।
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी में कहा गया है कि श्री गंगा राम टुड्डू अंचल किशनगंज में दिसंबर से 2020 से फरवरी 2024 तक राजस्व कर्मचारी के पद पर पदस्थापित थे। उसके बाद उनकी पदोन्नति राजस्व अधिकारी सह- कनूनगो, बन्दोबस्त कार्यालय, जिला-पूर्वी चम्पारण में किया गया। उसके बाद वे पुनः राजस्व अधिकारी के पद पर अंचल कार्यालय किशनगंज में पदस्थापित हैं।
वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व अधिकारी की एक अंचल में अधिकतम तीन वर्ष तक पोस्टिंग हो सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



