गंगापुर एकेडमी ब्लू ,झाँसी हॉस्टल ,विवेक एकेडमी सेमीफाइनल में

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
डा0विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पण्डित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच झाँसी हॉस्टल बनाम डी एच ए भदोही के बीच खेला जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मैच के 34वे मिनट में शुभंकर ने फ़ील्ड गोल कर अपने टिम को 1-0 से बढ़त के तुरंत बाद 35वे मिनट में पवन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0पर ला दिया जवाबी आक्रमण करते हुए डी एच ए सोनभद्र के विजय ने 43वे मिनट में गोल कर टीम को 2-1 पर ला दिया यही स्कोर अंतिम समय तक रहा और झासी हॉस्टल सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।आज दूसरा मुक़ाबला गंगापुर हॉकी एकेडमी ब्लू और भदोही के बीच खेला गया जिसमें गंगापुर एकेडमी के हर्ष राजभर ने प्लांटीकार्नर के ज़रिए 14वे गोल कर टीम को 1-0 से बड़त दिला दी इसी क्रम में जिउत राजभर ने 33वे मिनट में फ़ील्ड गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया वही भदोही की टिम ने जवाब में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 45वे व 55वे मिनट में सनी पाल दो गोल कर टीम को बराबरी पर ला दी वही गंगापुर के खिलाड़ी आर्यन राजभर ने मैच के आख़िरी समय में गोल कर गंगापुर एकेडमी ब्लू की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया ।


आज का तीसरा मैच विवेक एकेडमी बनाम मालवीया बी एच यू के बीच खेला गया दोनों टीमों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन दिखाया मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमों ने एक भी गोल करने में असफल रही
मैच के 48वे मिनट में प्लांटीस्टोक के ज़रिए गोल कर विवेक एकेडमी की टीम 1-0 से बड़त बना ली मैच के 53वे मिनट में विवेक एकेडमी के खिलाड़ी सत्यम ने फ़ील्ड गोल कर टीम को 2-0से बड़त बना ली यही स्कोर मैच के आखरी मिनट तक रहा ।शुक्रवार को तीनों मैच के मैन आफ़ दी मैच शुभंकर ,हर्ष राजभर ,अश्विनी यादव को दिया गया । मैच के मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह प्रदेश मंत्री यू पी व्यापार मंडल,विशिष्ठ अतिथि अजय सिंह ,विजय राज यादव ,रिषभ जैन, राजकुमार यादव,प्रभुनारायण यादव,दीपक मौर्य उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)