google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गंगोत्री सेवा समिति ने रामेश्वर वाराणसी में जरूरतमंदो को कंबल व दक्षिणा का वितरण किया

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। पंचक्रोशी तीर्थ पड़ाव रामेश्वर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गंगोत्री सेवा समिति के सौजन्य से तीर्थ पुरोहित किशोरी रमण दुबे उर्फ बाबू महाराज द्वारा क्षेत्र के गरीबों ,असहाय व जरूरत मन्दो में कम्बल ,दक्षिणा वितरण किया।कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह ने कहा कि भीषण ठंड व गलन में गरीबों की हर तरह से सेवा किया जाना आज की जरूरत है।संयोजक किशोरी रमण दुबे उर्फ बाबू महाराज ने कम्बल और दक्षिणा वितरण के बाद कहा कि गंगोत्री सेवा समिति व वरूणा समिति ने गरीबों में एक अभियान चलाकर दीन-दुखियों की सेवा धर्म निभा रहा है।जो निरन्तर जारी रहेगी।अध्यक्षता करते हुए डॉ0 आर0 के0 सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा के समान होता है।

वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रजीत यादव’शास्त्री’ ने इस अभियान को सनातन धर्म की सेवा बतलाया जिसमें धर्म व मानव की सेवा होती है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर, रामजी तिवारी ,राजू चौरसिया, प0 भंडारी पांडेय उर्फ अंकुर पांडेय, रोहित पांडेय,रिशु सिंह समेत कई सम्मानितजन उपस्थित रहे।राधा-कृष्ण मंदिर रामेश्वर के संत परमहंस मौनी बाबा ने सभी अतिथियों ,गरीबों को तुलसी दल देकर धर्म सेवा कार्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

portalratecard
portalratecard

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)