दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) कुटुंबा ( बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर कार्रवाई की। ग्राम कुशही में पिन्दु रविदास के घर में छापामारी में करीब 100 Kg जावा महुआ विनष्ट किया गया और 100 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद हुआ। शराब तस्कर फरार हो गया।
इसके अलावा, छापेमारी के दौरान कुटुम्बा पश्चिम बाजार रविदास टोला के बगल में झाड़ी में छुपा कर रखे 45 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि विशेष छापामारी के दौरान मुरिल्ला, बेलदास, कुशी, हनिया, पिपरा बगाही, बरवाडीह और कुटुम्बा रविदास मोहल्ला में छापामारी के दौरान 6000 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।



थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण ,बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस के इस कारवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।इस कारवाई में थानाध्यक्ष इमरान आलम सहित कुटुंबा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



