सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा: चिड़ैया अंतर्गत क्षेत्र में थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल के डिक्की में अवैध गांजा लेकर नाव पर है, जो सिसवा घाट पार करने वाला है। उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को करते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ ग्राम-करहरा स्थित मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति सामने से आ रहा था, जो पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी घुमाने
का प्रयास करने लगा, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उक्त पकड़ाये व्यक्ति के मोटरसाईकिल की तलाशी लेने पर उक्त मोटरसाईकिल के डिक्की से 01 किलो 595 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में चिड़ैया थाना कांड संख्या-48/24 दिनांक- 24.10.24 धारा 8/20 (b) (ii) (B) N.D.P.S Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम व पता राजदीप कुमार, पे०-केवल राय, सा०-बरियाही, थाना-अलौली, जिला-खगड़िया। बरामदगी गांजा-01 किलो 595 ग्राम।मोटरसाईकिल-01, टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, पु0अ0नि0-सह-थाना प्रधान कर्मवीर सिंह, चिड़ैया थाना। सशस्त्र बल, चिड़ैया थाना।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



