उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
झारखंड पाटी के प्रत्याशी के रूप में सिद्वार्थ होनहागा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। अपने समर्थको के साथ सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय पहुचे और नामांकन किया। इसके अलावे खरसावा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय जारिका, जोगेन्द्रर हेम्ब्रम और मंगल सिंह मुंडा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर श्री होेनहागा ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बने 24 साल के बाद भी शहीदों का सपना अधूरा है। आज भी खरसावा की जनता मुलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होने कहा कि खरसावां का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग का विकास हुआ है। लेकिन आम जनता विकास से कोसो दूर है। वही श्री जारिका ने कहा कि खरसावां की जनता ने जिस पर विश्वास किया। उसने जनता को धोका दिया है। इस लिए एक स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में जनता का सेवा करूगा। उन्होने कहा कि आज खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ लूट को बढ़ावा दिया गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के बेरोजगार रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



