कर्मचारी बैंक में जमा करने जा रहे थे, हथियारबंद बदमाशों ने लूटी राशि
रानीगंज ।
हांसा स्थित गणपति पेट्रोल पंप के एक कर्मी से 3 लाख 10 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब पंप कर्मचारी मुजफ्फरपुर निवासी रूपेश कुमार साह पेट्रोल पंप से बैंक में राशि जमा करने के लिए रानीगंज जा रहे थे। इस दौरान रामपुर के समीप तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनका पीछा किया और एक लाल रंग की बाइक पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
घटनास्थल पर पुलिस जांच जारी
लूट की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंदु एवं पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



