google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौतमबुद्धनगर में कक्षा 8 तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश

गौतमबुद्धनगर। जनपद में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक/प्रबन्ध/11840-51/2025-26) के अनुसार जनपद में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड एवं अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 15 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय अत्यधिक सर्दी एवं घने कोहरे के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)