मंडल अध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई
अमलाई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक पी श्री कृष्णा को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा उनके सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ महा प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष रवि दुबे ने कार्यालय पहुंच कर गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई प्रेषित की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



