google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामाजिक संस्था सार्थक क्लब ने बांटी छठव्रतियों के बीच 121 नारियल

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड)06 नवम्बर 2024:– आदित्यपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को सामाजिक संगठन सार्थक युवा क्लब के तात्वावधान में आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 32, रायडीह बस्ती में छठव्रतियों के बीच नारियल वितरण किया। क्लब ने छठव्रतियों के बीच 121 नारियल का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि बीते छ: साल से संस्था छठ पर्व के अवसर पर छठव्रततियों की सेवा कर रहा है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के अलावे डॉ रेणु शर्मा, अभय मिश्रा, मोनू ,अंकुश उपाध्याय उर्फ गोलू, पिंकू चौबे, दीपक मिश्रा, सौरभ पाठक, उर्मिला देवी, रविन्द्र नाथ मिश्रा, सौरभ पाठक, रोहित समेत अन्य लोग शामिल थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)