google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेरोकटोक सज रही जुए की महफ़िल पुलिस की कार्यशैली पर उठते सवाल

उमरिया — जिले के विभिन्न थानों में जुआं खिलाने का काला कारोबार सिर चढ़कर बोल रहा है ।‌कभी कभार चलने वाले इस व्यवसाय दीपावली से पूरे सबाब पर चल रहा है ।‌बताया जाता है कि इस धंधे को नौरोजाबाद के एक सत्ताधारी दल का नेता ने जबसे कमान ले ली है तबसे पुलिस के हाथ बंधे हुए नजर आ रहा है ।कहा जाता है कि इस नेता को एक निवृतमान ओहदे वर भाजपा नेता का संरक्षण मिला हुआ है, चूंकि बाबन परी के इस प्रेमी नेता तो पूरे क्षेत्र में ताश के नाम से बदनाम है, यही वजह है कि जुआं खिलाने वाले इस नेता को बड़े नेता के सरपरस्ती के कारण गाहे-बगाहे पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है ।‌
जुआं खिलाने के काम में माहिर जांबाज हर दिन जगह बदल बदल कर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं , मोबाइल के इस युग में खिलाड़ियों तक संदेश देने में सहजता से यह काम मिनटों में हो जाता है । सूत्रों की मानें तो कभी घर में महफ़िल लग जाती है तो कभी बिछना नाले के जंगल में, तों कही पहाड़ चढ़ कर यह खेल खिलाया जा रहा है । जुआं के शौकीन लोगों को घर फूंक तमाशा देखने में जो मजा आ रहा है, लेकिन नाल लेने वाले इस व्यवसायी के सितारे सातवें आसमान छू रहे हैं ।
युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद

जुआं के इस चिट -फंंड में नव युवकों की कतार लंबी देखी जा रही है, बताया जाता है कि जिन युवाओं के कंधों पर कल पूरे परिवार का भार रहने वाला है वे युवक इस बुराई के साथ चंद्र पैसो के खातिर लालच में फंस कर रह गये है ।आने वाला भविष्य की भयावहता की परवाह किसी को नहीं है ।

लाखों की निकल रही नाल
जुआं के इस कारोबार में जुड़कर जहां नौकरी पेशा वाले लोग कंगाल हो रहें हैं , युवा अपनी जमा पूंजी गवां रहे हैं , व्यापारी अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं वहीं जुआं खिलाने वाले इस जांबाज को हर दिन लाखों रूपए नाल के रूप में अर्जित कर मालामाल हो रहा है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)