google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*जी जी आई सी जक्खिनी में मनाया गया बसंत पंचमी*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में वसंत पंचमी धूम धाम से मनाया गया।विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने शिक्षा में उन्नति प्राप्त करने हेतु सरस्वती मां का वंदन पूजन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कविता ,श्लोक पाठ कर भजन गाकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यापिका रेनू सिंह ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका ने सरस्वती पूजा की तथा छात्राओं को सतत् परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा मौसम के बदलाव की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से होती है। मां शारदे की पूजा से छात्राओं को एक उत्साह मिलता है। जिससे कि ऐसी मान्यता है कि पूरे वर्ष पढ़ाई के दौरान मां सरस्वती की कृपा उन पर बनी रहेगी और बुद्धि-विवेक तथा नृत्य संगीत में ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।पूजन कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)