google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*वी पी एस राजातालाब में धूम धाम से मनाया गया सरस्वती पूजा


समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। जिले के  वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर, राजातालाब के प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यादायनी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के उप प्रबन्धक शशिकान्त गुप्ता, प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, पी.जी.टी. समन्वयक अभिषेक कुमार दुबे  एवं अध्यापक-अध्यापिकागण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं दशवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी सम्मिलित थे।

आगामी परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उप प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा माँ सरस्वती से उनके बोर्ड की परीक्षा ही नहीं अपितु जीवन की सभी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की प्रार्थना की।
आज आयोजित पूजन कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)