google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रात्रि में घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पकड़ने में पचपेड़ी पुलिस को मिली सफलता,,,,घटना के बाद से था फरार ।




समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला प्रार्थी माधव मनहर पिता दर्शन मनहर ग्राम बोहारडीह ने दिनांक 17.10.22 को थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीबन 9:00 बजे अपने घर में सपरिवार खाना खाकर सो रहा था तभी मोहल्ले का गुड्डा लहरें घर अंदर घुसकर पुरानी रंजीत की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे डंडे से मारपीट करने लगा प्रार्थी की पत्नी अलग बाई बीच-बचाव करने आई तो उसे भी डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाया था जिस पर थाना पचपेड़ी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के संबंध में आरोपी
नूतन उर्फ गुड्डा लहरें पिता ग्राम बोहारडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को उनके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज प्र आर दुलारसाय टोप्पो एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)