
दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) 21 नवंबर 2022 :-
औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के एरौरा हाई स्कूल के मैदान में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत 47 बी एन सीआरपीएफ के सौजन्य से सी/47 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बैनर तले सीआरपीएफ देव के द्वारा सोमवार को नागरिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरपीएफ के कमांडेंट जियायू सिंह ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सी-47 बटालियन के द्वारा असहाय ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी वितरित की गई। डिप्टी कमांडेंट अंजन कुमार झा ने बताया कि गरीबों के बीच में मच्छरदानी का इसलिए वितरण किया गया ताकि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके। और उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा क्षेत्र में लगातार जरूरत के हिसाब से जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीँ देव वीडियो कुंदन कुमार ने अपना संबोधन में ग्रामीणों से बताएं कि मेरी आपसे एक अपील रहेगी। शायद इसे आप लोग दिल में उतार लीजिएगा। आप लोग खुद का विकास के लिए आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करिए। एक उदाहरण में उन्होंने बताया कि दशरथ मांझी ने एक मिसाल कायम किया उन्होंने किसी से कोई प्रकार की सहायता नहीं मांगी और उन्होंने एक लक्ष्य बना लिया कि मैं इस पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाऊंगा इस पहाड़ी में रास्ता नहीं होने के कारण व अपना पत्नी के जरूरत पड़ने पर मदद नहीं कर पाए और किसी से उन्होंने सहायता नहीं लिया। और रास्ता बना डाला आज उनको दुनिया सलाम करती है। इसलिए आप लोग नौकरी के चक्कर में नौकर बनने का कोशिश नहीं करिए मालिक बनिए।
सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जुग्गी लाल ने बताया कि बटालियन द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए लोक कल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। इससे ग्रामीणों में हमारी मित्रवत छवि बन रही है। इसी कड़ी में बटालियन द्वारा एरौरा में नागरिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी विजेंद्र कुमार भाटी, इंस्पेक्टर जुग्गीलाल, देव के अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, देव थाना के एसआई कन्हैया कुमार, एरौरा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश जी, एरौरा पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








