google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाजियाबाद में अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

स्वाट, सर्विलांस, कोतवाली नगर पुलिस, डॉक्टर टीम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम (नगर जोन), थाना कोतवाली नगर पुलिस, डॉक्टर टीम तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध भ्रूण लिंग जांच में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) श्रीमती उपासना पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध भ्रूण लिंग जांच जैसे अपराधों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)