समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना घोरावल के नेतृत्व में दिनांक 22.04.2026 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान सिलवर-भरौली मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 06 बोरी गल्ला (जिसमें 03 बोरी सरसों कुल मात्रा 65.04 किग्रा एवं 03 बोरी गेहूँ कुल मात्रा 87.22 किग्रा) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त सामान चोरी का है, जिसे बेचकर प्राप्त धनराशि से वे अपने शौक पूरे करते थे। बरामद माल को विधिक प्रक्रिया के तहत सील सर्वमुहर किया गया। इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त; अंशू उर्फ बादशाह पुत्र रामप्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष, प्रीतम उर्फ छोटे पुत्र रामसूरत, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम भरौली थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



