google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घूरना पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

रंजीत ठाकुर, दैनिक समाज जागरण संवाददाता

अररिया। घूरना ओपी अंतर्गत डूबरबन्ना गांव से नेपाल निर्मित उमंगा नामक शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस चारों तरफ गश्त कर रही थी। उसी दौरान ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान को सूचना मिली कि
डूबरबन्ना गांव के रितेश कुमार झा पिता सुरेश कुमार झा नेपाल से शराब लेकर अन्य जगहों पर लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही उक्त गांव पहुंचकर रितेश कुमार को जांच के लिए रोका तो उसके पास से 28 बोतल शराब बरामद हुआ। शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)