सांसद प्रतिनिधि सोनू चौधरी ने दिया धन्यवाद
भुनेश्वर कुमार महातो ,संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / डुमरी : लोकसभा में सोमवार को नियम 377 के तहत झारखंड के विद्यार्थियों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति समस्या को सदन में मजबूती से उठाने के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को सांसद प्रतिनिधि सोनू चौधरी ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति समस्या को सदन में मजबूती से उठाने के लिए माननीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी को बहुत – बहुत धन्यवाद।
उन्होंने सवाददाता को बताया कि इस सार्थक पहल से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। साथ ही आजसू पार्टी लगातार सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और हर मुद्दे पर झारखंड के हक़ व अधिकार की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ रही है। वर्तमान सरकार हर मोर्चे में असफल है उसे छात्र की छात्रवृत्ति भी नजर नहीं आ रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



