हरपालपुर,हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए खेत पर गयी किशोरी ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। किशोरी की तहरीर पर आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने घर से शौच के लिए खेतों पर जाते समय रास्ते मे मौजूद रंजीत पुत्र इच्छाराम व अशोक पुत्र महेंद्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गयी।तहरीर में किशोरी ने कहा कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की।किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



