google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में विद्यालय प्रभारियों की बैठक, नए प्रभारी बीईओ को किया सम्मानित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड के सभी विद्यालय प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने की।बैठक के दौरान नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यालय प्रभारियों और शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना पहली प्राथमिकता है। शिक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीइओ ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे सभी शिक्षक पूरा सहयोग करें। इसे भी प्राथमिकता के साथ पूरा करना है।बैठक में कुछ विद्यालय के प्रभारियों ने अपने-अपने स्कूलों में पेयजल एवं अन्य समस्या रखी।। बीडीओ अरुण सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)