बालिकाओं ने बाल विवाह  के खिलाफ निकाली रैली 

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सेवापुरी ब्लाक के नेवढ़िया गांव में शुक्रवार को  बालिका  महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने भाग लिया. लड़कियों ने  कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह के खिलाफ गांव में जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां बाल विवाह पर रोक लगाओ,तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो के नारे लगाये। बालिका महोत्सव में लड़कियों ने बालिका अधिकार पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किया, नाटक के माध्यम से गाँव में हो रहे जुए और शराब  को बंद करने की अपील भी किया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी से गीता रानी,रवि गुप्ता,जिला पंचायत प्रत्याशी दीपक यादव,समाज सेवी मनोज जी,किशोरी संयोजिका सोनी ने दीप जलाकर किया।
 इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय से गीता रानी ने कहा कि समाज में लड़कियों और महिलाओं की दशा चिंतनीय है,  बहुत सारे परिवार में अभी भी लड़को और लड़कियों मे भेदभाव किया जाता है. पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है, जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जिला पंचायत प्रत्याशी दीपक ने  कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है, बहुत बार परिवार और उनके रिश्तेदारों द्वारा लड़कियां  यौन शोषण का शिकार होती रहती है, इसलिए लड़कियों को घरेलु यौन उत्पीड़न व यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आशा रानी और शिला ने संचालन विमला ने किया अध्यक्षता आशा राय और धन्यवाद ज्ञापन शिला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा रानी,विमला,पुष्पा,शिला,गौरी पूजा, खुश्बू,रुचि,मानवी,अर्चना, मैनब संगीता आदि लोग शामिल रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)