समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी, आयर वाराणसी में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में रंगोली बनाओ दीया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने किया।
अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा,कौशल को रचनात्मक दिशा का अवसर ‘रंगोली बनाओ दिया सजाओ’ प्रतियोगिता से देना आज की जरूरत है।सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में बी.ए.,बी.कॉम और एम.ए. के छात्र/छात्राओं ने दीपोत्सव और महिला सशक्तिकरण के थीम पर रंगोली बनाई। रंगोली व दीया बनाने की प्रतियोगिता में रंग बिरंगे दीपों रंगोली को बनाकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश चंद्र अरोड़ा, डॉ. ज्ञांती सिंह, डॉ. कुसुमलता शामिल रहीं।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, सुश्री सुधा यादव, श्रीमती रीना गौतम, सुश्री अदिति सिंह, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. सुमैय्या आरिफ़, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. अतुल चौधरी, डॉ. आकाशदीप, डॉ. विनय, डॉ. दीपक, श्री चन्द्र शेखर, डॉ. तृप्ति सिंह, डॉ. सुभाष सिंह यादव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिका और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



