समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। दिव्यांगजनों ने हर काल ,परिस्थितियों में अपनी भागीदारी देकर बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दिया है।उनके हौसले हर क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आज जरूरत है दिव्यांगजनों को सामाजिक सम्मान देकर उनके हौसलों को बढ़ाने की। समाज का हर जिम्मेदार नागरिक इस दिशा में अपनी नैतिक दायित्व को निभाएं।
उक्त बातें आज गुरुवार को
करोमा प्राथमिक विद्यालय में नववाणी विद्यालय (मूक बधिर)कोइराजपुर के द्वारा समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में व्यक्त की।
मुख्य वक्ताओं में जिला पंचायत सदस्य शम्भू यादव, जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुवन यादव ,कर्मठ प्रधान अनौरा दीपक चौहान ,प्रधान आशीष राजभर ,राजनारायण पटेल शामिल रहे।
फादर एंथोनी राज ऑडियोलॉजिस्ट व स्पीच थेरेपिस्ट, श्रीमती सरोज सिंह प्रवक्ता, श्रीमती कंचन शुक्ला व अजय कुमार फिजियोथेरेपीस्ट व प्रशिक्षु शिक्षकों ने दिव्यांगों के व्यक्तित्व विकास,प्रतिभा निखार, आत्मविश्वास पैदा कर दिव्यांग जनों को समाज के अभिन्न अंग बनकर देश सेवा के अवसर पर चर्चा कर नुक्कड़ नाटक के जरिये सन्देश दिया।
आगन्तुक अतिथियों का स्वागत व सम्मान प्रधान अलका यादव, प्रतिनिधि भगत यादव व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यक करोमा शैलेन्द्र पांडेय ने किया।
जन जागरूकता कार्यक्रम मे विद्यालय के बच्चे व करोमा, भटौली ,चक्का ,बेरवां गांव के ग्रामीणों ने उपस्थित होकर बिना किसी भेदभाव के दिव्यांगों के तिरस्कार नहीं बल्कि सम्मान करेंगे को लेकर संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक प्रमोद मौर्य प्रशिक्षु शिक्षक अजित राय, ज्योति देवी, लकी पटेल ,नेहा वर्मा,रिया गुप्ता, सौम्या ,शिवानी, श्रुति पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक चौहान व प्रशिक्षु शिक्षक प्रिया यादव ने किया।



