google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना जुगैल पुलिस को सफलता, कई वर्षों से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश SC/ST, जनपद सोनभद्र द्वारा जारी S.T. No.-61/2015, धारा-302, 201, 394, 411 भा.दं.सं. व 3(2)(V) SC/ST अधिनियम के अंतर्गत जारी NBW (गिरफ्तारी वारंट) के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में वारंटी की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर की अनुमति के अनुपालन में दिनांक 12.03.2026 को वर्ष 2020 से फरार चल रहे वारंटी सुन्दर बरगाती पुत्र रामकिशोर निवासी खमरिया टोला चरदई, थाना चरदई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 29 वर्ष को उसके पैतृक घर से दूर ग्राम गोरतरा कंस्ट्रक्शन साइट, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)