google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में देवी दुर्गा को कराया घोड़े की सवारी

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित गौरैया स्थान में स्थापित घोड़े पर सवार देवी दुर्गा की प्रतिमा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित गौरैया स्थान के पास दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल बनाया गया है। जिसमे देवी दुर्गा की प्रतिमा को महिषासुर का बध करते हुए दिखलाया गया है। लेकिन प्रतिमा की खाशियत यह है कि देवी दुर्गा की प्रतिमा को शेर के स्थान पर घोड़े पर सवार दिखलाया गया है। जिसको लेकर दर्शकों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है। दर्शकों जा कहना है कि देवी दुर्गा की सवारी शेर होता है। देवी की नौ रूपो में शीतला देवी को गर्दभ अर्थात गधे पर सवार दिखलाया जाता है। लेकिन अन्य किसी रूप में देवी को घोड़े पर सवार नही दिखलाई जाती है। इस प्रकार की चर्चाएं लोगो के बीच हो रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)