दैनिक समाज जागरण 13.10.2024 (ब्यूरो चीफ) चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर में जहां हर और मां दुर्गा की पूजा आराधना विधि विधान से हो रही है उसमें एक पूजा पंडाल ऐसा भी है जहां महिलाओं द्वारा ही मां की पूजा से लेकर विसर्जन तक महिलाओं के जिमे ही होता है। यह पूजा 1994 से होता हुआ आ रहा है जिसमें पूजा को करने से लेकर सारी व्यवस्था महिलाओं के जिम में ही होता है और बहुत ही अच्छे ढंग से पूजा को संपन्न कराया जाता है। यहां के कमेटी मेंबरों बिट्टू प्रमाणिक का कहना है कि यह पूजा पंडाल मां की जागृत पूजा पंडालो में से एक है। जहां हर वर्ष माॅ किसी न किसी रूप में आकर दर्शन दे जाती है। इसलिए यहां की पूजा नारी शक्ति द्वारा ही किया जाता है। इस बार इस पंडाल का रूप बाबा बर्फानी के रूप में दिया गया जो कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निर्माण किया गया। इस पूजा पंडाल के मेंबरों के नाम अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी धनंजय बिट्टू बापी दत्ता अजय विजय सरवन सुमित मंटू संदीप राजू अभिजीत गोपी रूबी चंद्रणिमा अर्पणा रूपा और भी ढेर सारे महिलाओं द्वारा पूजा को संपन्न कराया जाता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



