google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: Godrej Appliance की खराब आफ्टर सेल्स सर्विस से उपभोक्ता परेशान, 3 दिन से AC शिकायत लंबित

नोएडा में Godrej Appliance की आफ्टर सेल्स सर्विस को लेकर उपभोक्ता गंभीर रूप से परेशान हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके AC में आई खराबी की शिकायत दर्ज हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक तकनीशियन मौके पर नहीं पहुंचा

उपभोक्ता के अनुसार, कंपनी द्वारा असाइन किया गया सर्विस सेंटर खुद ही संसाधनों की कमी का हवाला दे रहा है और तकनीशियन के “फ्री होने तक इंतज़ार” करने की सलाह दे रहा है। इससे नाराज़ उपभोक्ता ने सोशल मीडिया पर कंपनी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Godrej की ओर से दी गई प्रतिक्रिया में कहा गया है:
“हम हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और इसे तुरंत अपनी टीम तक पहुँचा रहे हैं। कृपया अपना Complaint Number, Email ID और Mobile Number DM में साझा करें ताकि आपकी समस्या को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा सके।”Lisa, Godrej Appliance टीम

स्थानीय उपभोक्ता संगठन भी अब कंपनियों की सुस्त आफ्टर सेल्स सर्विस पर सख्त रुख अपनाने की मांग कर रहे हैं।



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)