स्वास्थ्य तन, शांत मन -योग के साथ निरोगी जीवन ।।

योग स्वास्थ्य जीवन का आधार है।।
जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति चंदौसी ने 21- 5-2026 से 21 -6- 2026 तक 1 महीने के लिए योगाचार्य श्री सुशील आर्य पतंजलि द्वारा योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जायंट्स प्रार्थना के साथ किया। ग्रुप अध्यक्ष इंदु अग्रवाल ने बताया योग मूलतः एक अध्यात्मिक साधना है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर केंद्रित एक अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है।, डी ओ ए मीना वाष्र्णेय ने बताया योग स्वास्थ्य और सुखमय जीवन जीने का विज्ञान और कला दोनों हैं।,


यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल ने बताया योग एक अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित आध्यात्मिक साधना है जिसका उद्देश्य मन और शरीर में सामंजस्य से स्थापित करना है नियमित योग से हम अनेक रोगों से दूर रह सकते हैं।,
चीफ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु रस्तोगी जी ने बताया योगासनों का अभ्यास करने से शरीर में शक्ति और लचीलापन बढ़ता है साथ ही तंत्रिकाओं को आराम मिलता है और मन शांत होता है।,


योगाचार्य श्री सुशील आर्य जी ने बताया योग भारत की और से विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है आज इसका अभ्यास विश्व भर में किया जा रहा है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है आसान मांसपेशियों जोड़ो और त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ लचीला और मजबूत बनाते हैं आज उन्होंने सभी सदस्यों को सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार करवाया, ब्रज आसन , दंडासन, अष्टांग आसान का 10 बार अभ्यास कराया फिर कुंभक अभ्यास कराया घुटनों और सर्वाइकल दर्द की एक्सरसाइज काराई , अनुलोम विलोम और कपालभाति का अभ्यास कराया तथा इनसे होने वाले फायदे और पौष्टिक आहार के बारे में बताया। योग शिविर में आसपास के लोगों को महिला और जेंट्स लोगों को भी शामिल किया गया। इस अवसर पर चीफ प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अनु रस्तोगी ,यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल,ग्रुप अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, डी ओ ए मीना वाष्र्णेय, डीओ एफ रेखा रस्तोगी, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, मीरा गोयल, रीता अग्रवाल, प्रतिभाअग्रवाल, आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)